फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एचआईवी पाॅजिटिव महिला को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक कॉलोनी निवासी एचआईवी पॉजिटिव महिला ने स्थानीय सभासद पर क्षेत्र छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि क्षेत्र न छोड़ने पर आरोपी ने उसे जान से मारने व मकान तोड़ने की धमकी दी है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी महिला बृहस्पतिवार दोपहर मोदीनगर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। महिला का आरोप है कि स्थानीय सभासद इस बात को लेकर उसे परेशान करता है। सभासद कई बार महिला को धमका चुका है। आरोप है कि दो दिन पूर्व एक बार फिर सभासद ने उसे धमकाया कि या तो क्षेत्र छोड़ दे नहीं तो तेरा मकान तोड़ दिया जाएगा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें