फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात घिटोरा रोड से मुठभेड़ के बाद एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम घिटोरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने घिटोरा की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह बाइक समेत गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंश कुमार निवासी खानपुर रामपार्क एक्सटेंशन बताया। एसीपी ने बताया कि उसके कब्जे से एक तमंचा, चोरी की बाइक और 13 सौ रुपये बरामद हुए है। आरोपी ट्रॉनिका सिटी थाने का हिस्ट्रीशीटर 39-ए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें