गाजियाबाद। रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार के मध्य स्थित हिंडन नदी पर बने पुल पर 24 से 28 फरवरी रात 10 बजे तक कार्यदायी संस्था मरम्मत का कार्य करेगी। इसको देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इस अवधि में सभी प्रकार के वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर निकलना होगा। डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि डायवर्जन की अवधि में दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन करहेड़ा कट से पुराना जीटी रोड होते हुए हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोलचक्कर होकर एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर निकलेंगे। वहीं, रोटरी गोलचक्कर से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से पुराना जीटी रोड होते हुए करहेड़ा कट या मोहननगर होकर वाहनों को अपने गंतव्य तक जाना होगा। रोटरी गोलचक्कर से सिटी फॉरेस्ट यू-टर्न से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से पुराना जीटी रोड होते हुए करहेड़ा कट या मोहननगर होकर वाहनों को अपने गंतव्य तक जाना पडेगा।