फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन महोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन महोत्सव का आगाज, गूंजी घुंघरूओं की झंकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन दिवसीय हिंडन महोत्सव का शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट में रंगारंग आगाज हुआ। उत्थान समिति, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और जीडीए की ओर से आयोजित हिंडन महोत्सव की शुरुआत सिटी फॉरेस्ट में बांसुरी वादन के बीच हुए पौधरोपण अभियान से हुई। फिर गांधर्व संगीत महाविद्यालय, दीपशिखा नृत्य एकेडमी, आयना डांस एकेडमी, प्राथमिक विद्यालय करहेड़ा के बच्चों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। सबसे पहले गायिका अनिका कौर के भजनों ने माहौल में भक्ति का संचार किया। फिर आयना डांस एकेडमी के कलाकारों ने भरटनाट्यम की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय करहेड़ा के बच्चों ने कथक के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली नाटिका का मंचन कर सकारात्मक संदेश दिया। वहीं, गांधर्व संगीत महाविद्यालय और दीपशिखा नृत्य एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। हिंडन महोत्सव का शुभारंभ उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, जीडीए उद्यान अधिकारी एके चौधरी, सहायक उद्यान अधिकारी शशि भारती समाजसेवी बबिता सिंह, आनंद औद्योगिक एरिया अध्यक्ष करनपाल पांचाल, डॉ. जितेंद्र नागर और समाज सेविका राज शर्मा ने पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अल्पना सुहासिनी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद सभी कलाकारों को गमलों में पौधों के साथ पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए सूती कपड़े के बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें