फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट पर जल्द मिलेंगे 10 रुपये के समोसे और चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। यात्रियों को किफायती दरों पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही हिंडन एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का भी शुभारंभ होगा। इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर दस रुपये की चाय व इसी रेट में समोसे के साथ ही अन्य स्नैक्स मिल सकेंगे।
हिंडन एयरपोर्ट निदेशक डाॅ. चिलका महेश ने बताया कि एक-एक कर एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार का कार्य चल रहा है। विस्तार होते ही अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इनमें उड़ान यात्री कैफे और किड्स जोन शामिल हैं। उड़ान यात्री कैफे में एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सकेगी। इसमें 10 रुपये की चाय और 20 रुपये की कॉफी के साथ ही 10 रुपये के समोसे व अन्य स्नैक्स मिल सकेंगे। इसका उद्देश्य विमान से उड़ान भरने वाले यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब तक देश के 11 एयरपोर्ट पर इसकी शुरुआत हो चुकी है। इनमें पुणे, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भुवनेश्वर आदि शामिल हैं। फिलहाल दिल्ली एनसीआर के किसी भी एयरपोर्ट पर इसकी सुविधा नहीं है। जल्द ही हिंडन एयरपोर्ट पर इसकी शुरुआत हो सकेगी। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सफर कराने की सुविधा के साथ उन्हें सस्ता चाय-नाश्ता उपलब्ध कराने के सपने को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

किड्स जोन भी किया जाएगा तैयार
हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य चल रहा है। इसके तहत साथ ही कई सुविधाओं में इजाफा होगा। एयरपोर्ट विस्तार के बाद यहां किड्स जोन भी बनाए जाने की योजना है। इसके तहत बच्चों के लिए एक अलग से क्षेत्र तय होगा जहां उनके लिए झूले से लेकर खिलौने तक शामिल होंगे। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि वर्तमान में 10 एयरपोर्ट पर किड्स जोन की सुविधा दी जा रही है। जल्द ही इसी श्रृंखला में हिंडन एयरपोर्ट भी शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें