फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरफोर्स डे: आज सुबह से दोपहर तक रहेगा डायवर्जन

Sat, 08 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेफिक सिस्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार सुबह घर से निकलते समय रूट डायवर्जन देखकर निकलें। दरअसल, हिंडन एयरफोर्स-डे के केमद्देनजर टीएचए में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
यह रहेगा डायवर्जन                                  
- मोहननगर चौराहा, भोपुरा, करहेडा कट नागद्वार की ओर से भी सभी प्रकार के भारी वाहनों का हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- एयरफोर्स डे के पास धारकों के अलावा किसी भी प्रकार के हल्के वाहनों को मोहननगर चौराहा, चौकी करन गेट कट, करहेडा पुल नागद्वार की ओर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

- सभी प्रकार के हल्के वाहन सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे के बीच हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर से आवागमन कर सकेंगे, लेकिन सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक और सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सभी हल्केवाहनों को भी मोहननगर चौराहा, चौकी करन गेट, करहेडा पुल नागद्वार की ओर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन



- भोपुरा से एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को करन गेट चौकी के पास रोक कर राजेंद्र नगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- गाजियाबाद से भोपुरा की ओर आने वाले वाहनों को नागद्वार से मोहननगर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

पुलिस फोर्स रहेगी तैनात
दो सीओ, 4 एसएचओ-एसओ, 31 दरोगा, 13 एचसी, 7 महिला उपनिरीक्षक, 20 महिला कांस्टेबल, 300 सिपाही, 30 होमगार्ड, दो क्रेन, 1 वज्रवाहन-मयफोर्स, 7 पीसीआर, 2 टिंचर गैस, 2 फायर टैंकर आदि।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें