फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लिंटर के मलबे में दबी हिना की हालत गंभीर, हापुड़ में उपचार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नंगलाबड़ में निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरने से हुए हादसे में घायल हिना की हालत बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी गंभीर बनी हुई है। जिनका हापुड़ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी यासीन के मकान के प्रथम तल पर निर्माण कार्य के दौरान बुधवार की सुबह अचानक निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर ढह गया था। हादसे में शबनम, फिरोज, यासीन, अरमान, अलतमश और हिना घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर घायलों को बाहर निकलवाया। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान करीब 10 मिनट तक मलबे में फंसी रहीं हिना की हालत अधिक गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने हिना, शबनम, फिरोज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। यासीन ने बताया कि हिना का उपचार हापुड़ के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां पर उनकी हालत अभी भी गंभीर चल रही है। अन्य घायलों की हालत में काफी हद तक सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें