फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्याना में ट्रक से टकराई सवारियों से भरी बस... मची अफरा-तफरी, घायल मेरठ रेफर; पुलिस दिखी लापरवाह

Fri, 04 Apr 2025 07:28 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपले पर आज हादसा हो गया। जहां एक लकड़ी से भरे ट्रक से तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया। 
विज्ञापन
बस और ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के स्याना चौपले पर लकड़ी से भरे ट्रक से तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को निजी बस का चालक दिल्ली से सवारी लेकर मुरादाबाद की ओर जा रहा था। बस में काफी यात्री सवार थे। जैसे ही बस गढ़ के स्याना चौपला पर पहुंची तो अचानक स्याना रोड की ओर से आए लकड़ी से भरे ट्रक से बस टकरा गई। अति व्यस्तम चौराहे पर भी बस की रफ्तार काफी तेज थी, इस कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी के साथ चीख पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव लाडपुर निवासी उषा, असम निवासी अनिता, नवीन कुमार, बहराइच निवासी अमरजीत सिंह, रामपुर निवासी राहुल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी के निकट से शुरू होती है डग्गामारी
जिस स्थान पर ट्रक से बस की टक्कर हुई है, वहां पर पुलिक चौकी बनी हुई है। लेकिन सोचने की बात है कि चौकी के निकट से डग्गामार वाहन चालक आसानी से सवारी भरते है। इतना ही नहीं यहां पर इन वाहनों से अतिक्रमण होता है, जिससे अन्य वाहन चालकों को आने जाने में दिक्कत होती है।

- दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच का दोषी चालक पर कार्रवाई की जाएगी। - वरूण मिश्रा, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें