मृतक के भाई विक्रमसिंह ने बताया कि राजवीर सिंह हेड कांस्टेबल के पद पर आगरा में डायल 112 पर तैनात थे। बताया कि करीब एक माह पहले राजवीर सिंह की सास का अलीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद पत्नी रत्नादेवी अपने दोनों बच्चों डोरवी व शिवांक के साथ मायके में ही थी। बताया जाता है कि राजवीर सिंह की रात्रि ड्यूटी थी, जब वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी पुलिस कर्मियों ने फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया।
फोन रिसीव न होने पर पत्नी के नंबर पर सम्पर्क किया गया। पत्नी का भी फोन न उठाने पर पड़ोसियों से संपर्क किया गया। रात्रि एक बजे पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में कूदकर देखा तो राजवीर सिंह का शव दरवाजे के ऊपर जंगले से लटका हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों को सूचना मिलने पर पत्नी व भाई घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।