फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ज्यादा वेतन वाली नौकरी का झांसा देकर कराया शिक्षिका का धर्मांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में सालभर के भीतर धर्मांतरण का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार निजी स्कूल की शिक्षिका का धर्म परिवर्तन करा दिए जाने का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इसी स्कूल में अल्पकालिक शिक्षक रहे फैजल खान नाम के शख्स ने 10 हजार रुपये प्रति माह काम करने वाली शिक्षिका को गुजरात के स्कूल में 15 हजार की नौकरी दिलाने का लालच देकर धर्मांतरण कराया। झांसे में आकर शिक्षिका ने हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-पाठ करना छोड़ दिया और नमाज पढ़ने लगीं।
विज्ञापन



उनके व्यवहार में आए व्यापक बदलाव को देखकर परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। कविनगर थाना पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर उत्तर प्रदेश विधि विरिद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतितेष अधिनियम की धारा तीन और पांच (एक) के तहत केस दर्ज कर मसूरी क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया। शक है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।



डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि फैसल फिलहाल वह नोएडा में निजी संस्थान के मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) में काम कर रहा है। उसे पिछले साल कविनगर क्षेत्र के उस स्कूल में अल्पकालिक कंप्यूटर शिक्षक के रूप में रखा गया था, जिसमें धर्मांतरण की शिकार बनी शिक्षिका पढ़ाती है। उसे सभी शिक्षकों को कंप्यूटर सिखाने का काम मिला था।
विज्ञापन


एफआईआर में शिक्षिका के पति ने बताया है कि कंप्यूटर सिखाने के दौरान फैजल ने उनकी पत्नी से नजदीकी बना ली। उन्हें अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद ब्रेन वाॅश करने के लिए मौलानाओं के वीडियो भेजे। धीरे-धीरे पत्नी उसकी बातों में आ गई और चोरी-छिपे कुरान की आयतें पढ़ने लगीं। उसे नमाज पढ़ते हुए भी देखा गया। उसने घर में होने वाली सुबह और शाम की पूजा करना बंद कर दिया। उसके मोबाइल में कब्रिस्तान और डरावनी नजर आने वाली कुछ जगहों के फोटो मिले हैं।


मोबाइल की जांच के

बाद की गई गिरफ्तारी
( नाम बदलवाने की भी आशंका )
डीसीपी ने बताया कि फैजल खान के मोबाइल की जांच कराई गई। इसमें धर्मांतरण कराए जाने के संबंध में अहम साक्ष्य मिले हैं। इनके आधार पर ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में पता चला कि उसने शिक्षिका को मोबाइल फोन और एक सिम भी दिया था। शिक्षिका उससे चोरी-छिपे बात करती थी। उसके मोबाइल में शिक्षिका के नंबर रफा नाम से है। यह बदला हुआ नाम है। आशंका है कि उसने शिक्षिका का नाम भी बदलवा दिया था। हालांकि, शिक्षिका ने अपना नाम बदले जाने से इन्कार किया है।




शिक्षिका ने चूड़ियां उतार दीं

सिंदूर लगाना कर दिया बंद
( व्यवहार में आया परिवर्तन )
शिक्षिका के पति ने एफआईआर में बताया है कि पत्नी की उम्र 48 साल है। शादी को 26 साल हो चुके हैं। वह 23 साल से अध्यापन का कार्य कर रही हैं। पिछले 13 साल से एक ही स्कूल में पढ़ा रही है। उसके व्यवहार में अचानक से ही परिवर्तन आना शुरू हुआ। पहले हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-पाठ बंद किया। इसके बाद चूड़ियां निकाल कर रख दीं। फिर मांग में सिंदूर लगाना छोड़ दिया। कुछ दिन से बिंदी भी नहीं लगा रही थी। साड़ी की जगह सूट पहनने लगी। बच्चों और परिवार के अन्य लोगों से भी दूरियां बना लीं।


इतना ही नहीं। इस बदलाव के बारे में पूछे जाने पर उल्टा जवाब देती। दो बार 20 नवंबर 2023 और 28 जनवरी 20224 को घर से चली गई। पहली बार अगले दिन फैजल के घर के पास बदहवास मिली। दूसरी बार दूधेश्वर नाथ मंदिर के पास मिली। रात को घबराकर बैठ जाती है और रोने लगती है। दीवार की ओर इशारा करके कहती है मुझे कोई लेकर जाएगा। जादू-टोने से उसका वशीकरण किया गया है। उसका न्यूरो सर्जन से इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन




धर्मांतरण के मामले

1. अगस्त 2023 में कविनगर क्षेत्र में आनलाइन गेमिंग के जरिये किशोर का धर्मांतरण कराया गया। मौलाना समेत दो लोग गिरफ्तार हुए।
2. अगस्त 2023 में ही मोदीनगर में विदेशी फंडिंग की मदद से धर्मांतरण का मामला सामने आया। पादरी समेत तीन लोग पकड़े गए।
3. सितंबर 2023 में करहेड़ा में पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया।
4. मई 2024 में धर्म परिवर्तन कर युवती से शादी की गई। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
5. तीन दिन पहले ही कोतवाली थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में चिकित्सक अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें