फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Mon, 26 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
नगर निगम में संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती भी विवादों में आ गई है। भर्ती को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ व दो अन्य लोगों ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने पूर्व कर्मचारियों को भर्ती में वरीयता दिए जाने की मांग उठाई है। कोर्ट ने नगर निगम से इस मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


हालांकि नगर विकास विभाग ने भर्ती के विज्ञापन में ही पूर्व से काम कर रहे कर्मचारियों को वरीयता देने की बात कही है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि निगम में लगभग 2300 कर्मचारी पहले से काम कर रहे हैं और इतने ही पदों पर भर्ती होनी है।

ऐसे में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके बाद अगर पद खाली बचते हैं तो उसके लिए आवेदन मांगे जाएं। इसी मामले को लेकर संदीप एंड अदर्स और रोहित एंड अदर्स की ओर से दो अन्य याचिका दाखिल की गई हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने नगर निगम से जवाब मांगा है कि भर्ती में जो पूर्व कर्मचारियों को वरीयता दिए जाने की बात कही गई है, उसे कैसे लागू किया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने भर्ती पर स्टे नहीं किया है। इस मामले में अब 29 सितंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी और नगर आयुक्त की ओर से हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें