दो रोटी दान अभियान से हो रहा कल्याण - जरूरतमंद लोगों की सेवा का कार्य जारी, संस्थाएं कर रही हैं मदद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद लगातार जारी है। परमार्थ समिति अपने अभियान दो रोटी दान से लोगों की मदद कर रही है। प्रत्येक घर से दान लेकर संजयनगर के हनुमान मंदिर पर 300 से 400 लोगों को प्रतिदिन भरपेट भोजन कराया जाता है। संस्था के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि मंदिर के अलावा ई-रिक्शा मोबाइल सेवा के माध्यम से कविनगर, राजनगर, रजापुर, शास्त्रीनगर में जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट भोजन ही कराया जाता है। उन्होंने बताया कि संजय नगर में प्रतिदिन 3000 से ज्यादा रोटियां प्राप्त हो रही हैं। लोगों का बहुत ज्यादा सहयोग अभियान को मिल रहा है। संजय नगर में प्रत्येक ब्लाक में समिति द्वारा ब्लॉक स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने निशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से इस कार्य में सहयोग दिया। रोजाना सुबह उठकर अपने ब्लॉक के घर-घर जाकर रोटी एकत्रित करती हैं। रोटियों को हनुमान मंदिर तक पहुंचाने में मदद करते हैं। ई-रिक्शा के मोबाइल पर संजय कुमार कश्यप का सराहनीय योगदान है। इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुखों में वंदना ठाकुर, रमा गुप्ता, अनीता त्यागी, राहुल शर्मा, पंडित प्रदीप बाली, अजय अग्रवाल, सुधा मित्तल, शिवकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, शिमला देवी, ओमवती, मुकेश देवी, कलवा सिंह का योगदान मिल रहा है। ---- वितरित कर रहे हैं राशन: श्री सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश कंसल, संजीव अरोड़ा ने लगभग 250 से 300 जरूरतमंद व्यक्तियों को आटा, दाल, सब्जी आदि मंदिर परिसर से ही वितरित कराई। इस अवसर पर मनमोहन, राहुल शर्मा, ऋषाकं शर्मा, सागर गोयल, दयाकिशन, पवन कुमार, केके शर्मा, हेमंत सिंह, मनोज बालियान आदि मौजूद रहे।