फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी डिपो के बाहर खड़ी बसों से लग रहा जाम

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी डिपो के बाहर बसों के सड़कों पर खड़े होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाली सड़क पर भी बस खड़ी होने से दिल्ली जाने वाले वाहन जाम में फंस रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत ट्वीट पर कर कार्रवाई की मांग की है। यातायात पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कौशांबी डिपो से अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है। बसों की संख्या अधिक होने से बस अड्डे के बाहर से ही बसें सवारियां बैठा रही हैं। जबकि अन्य जिलों से कौशांबी डिपो पर आने वाली बसें जगह नहीं मिलने के चलते दिल्ली जाने वाली सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। महाराजपुर पुलिस चौकी के सामने से यूटर्न लेकर बस अड्डे की ओर बसों के जाने से जाम लग रहा है। इससे दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संदीप द्विवेदी ने डीएम गाजियाबाद और यातायात पुलिस गाजियाबाद को फोटो के साथ ट्वीट कर शिकायत की है। उनका कहना है कि सरकारी और निजी बसों से यहां जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। बस चालक रांग साइड भी बसे ला रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। यातायात पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वाहनों को सही तरह से खड़ा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें