फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। शहर में बुधवार रात अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि आम व लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ। बागों में लगभग 30 प्रतिशत तक फसल बर्बाद होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

दरअसल, तहसील क्षेत्र में निवाड़ी के अलावा पतला, खिंदौड़ा, नंगला आक्खू समेत कई गावों में बड़ी संख्या में आम के बाग है,कुछ गांवों में लिची के बाग भी है।भीष्ण गर्मी के बाद बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा और बारिश के साथ करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। बागवानों और किसानों ने ओलावृष्टि से आम और लिची की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। निवाड़ी निवासी किसान सतेंद्र त्यागी और पतला निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि मौसम की मार के कारण पिछली बार आम की फसल 80 फीसदी तक बर्बाद हो गई थी। इस बार अच्छा बौर आया था और आम की अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। मगर ओलावृष्टि से आम और लिची का फल बड़ी मात्रा में नुकसान हो गया। इसका उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। बागवानों और किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें