फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी, हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली पर्व पर चिकित्सकों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। अस्पतालों के इमरजेंसी कक्ष में 24 घंटे मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। नेत्र, त्वचा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ के अलावा फिजिशियन को ऑन काल उपलब्ध रहने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने जारी किए हैं, जबकि किसी हादसे में झुलसने या घायल होने पर इलाज के लिए इमरजेंसी में अतिरिक्त दवाइयों का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मचारियों के अवकाश निरस्त
दीपावली के दौरान आगजनी की घटना होने पर घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले की एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। 108-102 एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर संजय त्यागी ने बताया कि एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी व चालक की भी छुट्टी रद्द की गई है। आग की चपेट में आए लोगों को प्राथमिक उपचार समेत अन्य जानकारी के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इससे मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। कॉल आने पर एंबुलेंस को पांच से 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 34 एंबुलेंस 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेंगी।


-
सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

सरकारी एंबुलेंस - 108, 102
एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी - 8826294546
यशोदा नेहरू नगर - 981092204
गणेश अस्पताल -0120-4183900, 8800097141

सर्वोदय अस्पताल -0120-2800400, 2701694, 9811085835
नवीन अस्पताल - 7669400888
मणिपाल अस्पताल- 8860945566

पुलिस रहेगी मुस्तैद, 14 जगह खड़े रहेंगे फायर टेंडर

गाजियाबाद। पुलिस ने आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए एहतियातन 14 जगह चिन्हित करके फायर टेंडर खड़े किए गए हैं। इनमें तीन बाइक फायर टेंडर हैं जो संकरी गलियों में जा सकेंगे। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि पिछले साल आठ स्थान चिन्हित किए गए थे। इस साल एहतियातन 14 स्थान चिन्हित करके फायर टेंडर खड़े किए गए हैं। आग लगने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यहां करें संपर्क

हेल्पलाइन नंबर- 101, 112
कोतवाली- 0120-2850148,9454418755

वैशाली- 0120-2770686, 2777102
साहिबाबाद- 0120-2636811, 9454418757
मोदीनगर- 0123-2243322, 9454418761

लोनी- 7839861673

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें