फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। गणेश अस्पताल ने राष्ट्रीय जन सेवा समिति के सहयोग से जीडीए मार्किट ई ब्लॉक, पटेलनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इस दौरान करीब 250 लोगों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. चुम्काई, फिजिशयन डा. मोहित शर्मा, डा. सुधीर, डायटिशियन पायल, दंत रोग विशेषज्ञ डा. विक्रांत व डा. नीलिमा, विमल कांत तिवारी ने आए हुए लोग की जांच की। कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेदी वाले व पार्षद शीतल चौधरी का स्वागत संस्था के अध्यक्ष विनीत त्यागी ने अपनी टीम के साथ किया। स्वास्थ्य मेले में आँखों की जांच, संपूर्ण रक्त गणना, ह्रदय की जांच, शुगर, बीपी सहित विभिन्न जांच की गई। गणेश अस्पताल के डायरेक्टर और सीईओ डॉ. प्रतीक शर्मा ने बताया कि गणेश  अस्पताल समय-समय पर नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित करता रहता है, जिससे हर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। डॉ. प्रतीक शर्मा ने शिविर आयोजित कराने के लिए राष्ट्रीय जन सेवा समिति सदस्यों का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर गणेश अस्पताल के जी.एम.एच.आर एंड कॉरर्पोरेट रिलेशन बिराज सिंह, जी.एम.एडमिन संजय  केसरवानी सहित राष्ट्रीय जन सेवा समिति  के अध्यक्ष विनीत त्यागी, पुनीत रोहिल्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें