फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लाईओवर से कूद रही किशोरी की हेड कांस्टेबल ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हेड कांस्टेबल फारुख अहमद ने समझबूझ और साहस से एक किशोरी को आत्महत्या करने से बचा लिया। भाई से झगड़ा होने के बाद गुस्से से भरी किशोरी डायमंड फ्लाईओवर से छलांग लगाने के लिए आई थी। वह बस कूदने ही वाली थी कि बिजली की तेजी से उसकी ओर दौड़कर फारुख ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी गिरी तो सही, लेकिन उसे कम चोट आई। शोर सुनकर आए लोग उसे तुरंत ही अस्पताल ले गए। उसकी हालत एकदम ठीक है।
विज्ञापन

चश्मदीदों ने बताया कि वाकया शुक्रवार रात आठ बजे का है। किशोरी भागती हुई आई थी। उसके पीछे उसका दस वर्षीय भाई चिल्लाता हुआ आया। वह कह रहा था, दीदी रुक जाओ लेकिन, किशोरी भागे जा रही थी। उसी समय ड्यूटी खत्म करके फारुख वहां से जा रहे थे। उन्हें माजरा समझने में एक पल न लगा। उन्होंने बाइक खड़ी की और किशोरी की तरफ दौड़ लिए। किशोरी ने जैसे ही पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया, वैसे ही फारुख ने उसका एक हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद भी किशोरी ने पूरी जान लगा दी हाथ छुड़ाकर कूदने के लिए। उसे जान देने की जिद चढ़ी थी और फारुख को उसकी जान बचाने की। वह लटकी हुई थी। उसने जोर से झटका दिया, जिससे हाथ छूट गया। वह नीचे गिरी। वहां शोर-शराबा सुनकर पहले ही लोग जमा हो गए थे। वे उसे डाॅक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन


किशोरी की काउंसिलिंग की

जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी पांडवनगर की रहने वाली है। चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने उसके घर जाकर काउंसिलिंग की। इसके बाद उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। परिजनों ने बताया कि उसका भाई से झगड़ा हो गया था। इसी में वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए चली गई थी।


फारुख को किया सम्मानित

डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने फारुख को प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव बताया कि फारुख अहमद कविनगर क्षेत्र की औद्योगिक क्षेत्र चौकी पर पीसी पर तैनात हैं। उन्होंने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें