फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बात करने के लिए मैदान में बुलाया, पीट पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम क्षेत्र के रईसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह मैदान के पास युवक को बात करने के लिए बुलाकर पीट पीटकर अधमरा करने की घटना सामने आई है। मामले में रईसपुर के अकुल ने मधुबन बापूधाम थाने में पवन, ऋषभ, देव चौधरी, शौर्य व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अकुल ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम वह अपने दोस्त लवीश के साथ अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान पवन ने उनको कॉल कर मैदान में जरूरी बात करने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंचे तो पवन, अपने लड़के ऋषभ, देव, शौर्य व अन्य चार लोगों के साथ मौजूद था। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनको इतना पीटा कि वह बेहोश हो गए। आरोपी अधमरा हालत में छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व में भी इन लोगों से कार आगे निकालने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें बड़े लोगों ने आपसी समझौता करा दिया था। इस बार भी उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। इस बारे में एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें