फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइकिल ट्रैक खत्म कर सड़क होगी चौड़ी, जाम समस्या होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए राहगीरों की राह को सुगम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब नगर निगम ने प्रमुख सड़कों से साइकिल ट्रैक हटाने का काम शुरू कर दिया है। वजीराबाद रोड, इंदिरापुरम और बृज विहार क्षेत्र में बने साइकिल ट्रैक को हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। निगम का दावा है कि इससे सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी तो जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि इन क्षेत्रों में साइकिल ट्रैक का उपयोग अपेक्षाकृत कम होने और कई स्थानों पर सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। ट्रैक के कारण सड़क का एक हिस्सा वाहनों के लिए उपलब्ध नहीं है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ट्रैक हटने के इस जगह का इस्तेमाल सड़क चौड़ी करने से पैदल यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। ट्रैक हटाने का कार्य इंदिरापुरम के कई क्षेत्रों में शुरू किया जा चुका है।

पैदल राहगीरों को मिलेगी जगह

साइकिल ट्रैक हटाने के बाद सड़क किनारे उपलब्ध अतिरिक्त स्थान का इस्तेमाल पैदल यात्रियों के लिए बेहतर फुटपाथ और पैदल मार्ग विकसित किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होने और सुबह-शाम जाम में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



बढ़ती आबादी के बीच सड़कों पर भी बढ़ा दबाव

ट्रांस हिंडन के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पीक आवर में सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में नगर निगम सड़कों की उपलब्ध चौड़ाई बढ़ाने के विकल्प पर काम कर रहा है। हालांकि, पहले से विकसित साइकिल ट्रैक हटाने के साथ साइकिल चालकों के लिए वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें