फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुद को सेना में बताकर रचाया ब्याह, आपत्ति जताई तो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम के सदरपुर की युवती से युवक ने खुद को सेना में बताकर ब्याह रचा लिया। सच सामने आने पर जब युवती ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने विवाहिता को पीटा। उनके कान के पर्दे तक फाड़ दिए और घर से निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता ने पति आदित्य, ससुर रविंद्र समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रीना कौशिक ने बताया कि जनवरी 2022 में उनकी शादी हापुड़ के संवी गांव निवासी आदित्य से हुई थी। शादी के बाद वह गोविंदपुरम में आकर रहने लगे। शादी के वक्त आदित्य ने खुद को सेना में कार्यरत बताया। उसने सेना में भर्ती के कुछ दस्तावेज भी दिखाए। वह शादी के कई कई दिन के लिए बाहर चला जाता था। पूछने पर कहता कि वह डयूटी से आया है। कुछ दिन बाद उनको पता चला कि आदित्य उनसे झूठ बोल रहा है। वह सेना में नहीं है। इसपर आपत्ति जताई गई तो आरोपी ने उनको पीटना शुरू कर दिया। उसने कहा कि कम दहेज मिला है। इतने खर्च में सेना में तैनात लड़का नहीं मिल सकता। इस बात के बाद आरोपी उग्र हो गए। उन्होंने उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उनको इतना पीटा कि उनके कान के पर्दे तक फट गए। आरोपियों ने उनको घर से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में रिपोर्ट दर्जकर की। परिजनों ने रीना को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें