डिबाई। हाईवे पर महादेव चौराहे के निकट इस्कॉन सेंटर में शुक्रवार देर शाम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मधुर कृष्ण, मधुरा मुकुंद, डॉ. चर्चित गुप्ता, डॉ. विभा निगम, डॉ. आशा गुप्ता आदि ने ढोलक व मंजीरे की थाप पर हरे राम हरे राम व हरे कृष्णा हरे कृष्णा और जय प्रभु पाद का संकीर्तन किया। उससे पूर्व अधिक मास के चलते नगर में राधा कृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से सेंटर से निकाली गई। दिल्ली से पधारीं नित्य प्रेयसी माता जी और एचजी वृज नंदन प्रभु ने अधिक मास का महत्व बताया। महाआरती उपरांत काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।