फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: राशन डीलर के घर से लाखों के गहने-नकदी चोरी, शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

Mon, 20 Feb 2023 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। मामले में पिलखुवा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में पिलखुवा के गांव भोवापुर में रविवार रात सुमित और राशनडीलर सोनू के यहां से चोर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में कार्रवाई ना होने से नाराज लोगों ने डीएम आवास घेर लिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि इस संबंध में जब पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। जिससे गुस्साए ग्रामीण डीएम आवास पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों ने छिजारसी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। मामले में पिलखुवा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें