फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, कार सवार दो लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 20 Feb 2023 12:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

कार की रफ्तार काफी तेज थी ऐसे में नेहरू पुर चुंगी के पास बने डिवाइडर से कार टकरा गई और पलटती हुई दूर जाकर गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खुर्जा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में नेहरू पुर चुंगी के पास रविवार रात को तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य युवकों का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने तीन बार पलटी मारी थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती सराय मुर्तुजा निवासी फैजान, जुबेर, फैज, अदनान, जीशान, कामरान और समीर (19) पुत्र रहीमुद्दीन स्कॉर्पियो कार में सवार होकर मुंडाखेड़ा स्थित एक समारोह से लौट रहे थे।अगवाल फाटक से खुर्जा रोडवेज की ओर आ रहे थे।

कार की रफ्तार काफी तेज थी ऐसे में नेहरू पुर चुंगी के पास बने डिवाइडर से कार टकरा गई और पलटती हुई दूर जाकर गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। अन्य छह पांच घायलों का खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कामरान की हालत गंभीर होने पर उसको अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

सोमवार तड़के उपचार के दौरान कामरान ने दम तोड़ दिया। अन्य पांच युवकों का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हादसे में दो युवक की मौत हुई है और एक युवक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें