फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में फंस कर गत्ता फैक्टरी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन में फंस कर गत्ता फैक्टरी संचालक की मौत
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गत्ते की फैक्टरी की मशीन में फंसकर रविवार शाम फैक्टरी संचालक की मौत हो गई। गार्ड के अंदर पहुंचने पर घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संचालक की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले राहुल कुमार परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी में रह रहे थे। उनकी ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में गत्ते की फैक्टरी है। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर उन्होंने फैक्टरी में काम करने वाले सभी वर्करों को छुट्टी दे दी थी। वह फैक्टरी में अकेले थे। इस दौरान वह फैक्टरी की एक मशीन में कुछ काम करने लगे। काम के दौरान वह मशीन की चपेट में आ गए। मशीन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शाम के समय फैक्टरी से घर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार के लोगों ने गार्ड और आसपास के लोगों से फोन कर फैक्टरी में जाने के लिए कहा। गार्ड के अंदर जाने पर पता चला कि राहुल मशीन में फंसे हुए हैं। उन्होंने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मशीन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राहुल की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। कार्यवाहक ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के एंगल पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान जाने के लिए तैयार थे
परिवार और आसपास के लोगों ने बताया कि राहुल अपने परिवार के साथ राजस्थान से लोनी काम को लेकर आए थे। उन्होंने ट्रॉनिका सिटी स्थित गत्ते के डिब्बे बनाने की फैक्टरी लगाई थी। कोरोना कर्फ्यू के चलते वह अपने पूरे परिवार साथ राजस्थान अपने मूल निवास पर जाने की तैयारी कर रहे थे। रविवार को उन्होंने सभी फैक्टरी के वर्करों को सैलरी दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें