फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्शनगर मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्शनगर मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में टूटी सड़कों और जलभराव से परेशान लोगों द्वारा मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। आदर्शनगर के लोग घरों की चाभियां सौंपने के लिए कलक्ट्रेट में भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आदर्शनगर के लोग दो साल से पक्की सड़क, नाली, पथ प्रकाश आदि की मांग करते आ रहे हैं। हाल ही में स्थानीय लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है, लिखकर पोस्टर लगा दिए थे। तब एसडीएम व ईओ ने मौके पर पहुंचकर करीब 1.25 करोड़ के कामों का प्रस्ताव तैयार कराया था। इस पर भी बात नहीं बनी तो स्थानीय लोग अपने घरों के ताले बंद कर चाभियां डीएम को सौंपने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गए थे। एसडीएम सत्यप्रकाश व ईओ एसके गौतम ने पांच अक्तूबर से पहले कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया था। अब इस मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने 13 जुलाई तक जवाब मांगा है। सोमवार को प्रशासन और पालिका अफसर चिट्ठी का जवाब देने के लिए जुटे रहे। उधर डीएम अनुज सिंह ने कहा कि आयोग ने जो भी जानकारियां मांगी हैं वह तय समय में उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें