फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई रेखा और सपा प्रत्याशी रुचि ने लिए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाई रेखा और सपा प्रत्याशी रुचि ने लिए पर्चे
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदार मैदान में आने शुरू हो गए हैं। तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्र मिलने शुरू हो गए। बसपा से भाजपा में आई रेखा नागर (हूण) ने पहले ही दिन दो नामांकन पत्र लिए हैं। हालांकि अभी तक उनके नाम की घोषणा पार्टी ने नहीं की है। उधर, सपा से घोषित प्रत्याशी रुचि यादव ने भी दो नामांकन पत्र लिए हैं।
दो जून को मतगणना के बाद भाजपा के तीन, बसपा के छह , सपा के चार, रालोद से एक और पांच निर्दल सदस्य जीते थे। बाद में भाजपा ने बसपा की रेखा नागर को अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद बसपा के पास पांच सदस्य रह गए हैं जबकि भाजपा का एक वोट बढ़ गया है। 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। बुधवार को जिले की सियासत में तब हलचल तेज हो गई जब बसपा से भाजपा में आईं रेखा नागर ने दो नामांकन पत्र खरीदे। अभी तक भाजपा नेतृत्व ने रेखा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन नामांकन पत्र खरीदे जाने से चर्चाएं तेज हो गई हैं। उधर, बसपा की ओर से भी कोई नाम सामने रनहीं आया है।
विज्ञापन

प्रत्याशी के लिए हो रहा मंथन
भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। हाईकमान द्वारा इसके लिए मंथन चल रहा है। निर्णय होने के बाद घोषणा कर दी जाएगी। रेखा नागर के नामांकन पत्र लेने की उन्हें जानकारी नहीं है।-उमेश राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन

जल्द उतारेंगे दमदार प्रत्याशी
प्रत्याशी की घोषणा को लेकर मंथन जारी है। पदाधिकारियों द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है, जल्द ही बसपा के मजबूत प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।-देवेंद्र भारती, जिलाध्यक्ष बसपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें