फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्शनगर में सड़क बनाने के लिए आठ दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्शनगर में सड़क बनाने के लिए आठ दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

हापुड़। आदर्श नगर में सड़क एवं नाली न बनने से आहत लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को आठ दिन में काम शुरू न करने पर घेराव का अल्टीमेटम दिया है। दो साल में भी सड़क न बनने से आहत लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है, लिख दिया था। अमर उजाला ने दो साल से नहीं बनी सड़क तो लगाए पोस्टर.. मकान बिकाऊ है शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो मंगलवार को एसडीएम एवं नगर पालिका ईओ आदर्शनगर पहुंच गए और लोगों से बात कर जल्द काम कराने का आश्वासन दिया।आठ दिन का अल्टीमेटम देकर स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए हैं।
आदर्शनगर की समस्या का डीएम अनुज सिंह ने संज्ञान लिया और एसडीएम सत्यप्रकाश व ईओ एस के गौतम को समाधान के निर्देेश दिए। एसडीएम ईओ के साथ मोहल्ले में पहुंचे और गलियों, जल निकासी की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता का मौका-मुआयना किया और यहां काम के लिए नापतौल करके खर्च का पूरा प्रारूप बनाने का कहा। नगर पालिका एई प्रवीण कांबोज, जेई प्रमोद कुमार, ड्राफ्ट्रमैन अंसारी ने गलियों की नपाई कराई और पूरी रिपोर्ट बनाकर ईओ को सौंप दी।
विज्ञापन

आश्वासन नहीं काम चाहिए, निर्माण शुरू होने पर खत्म होगा धरना
आदर्शनगर के लोग गली नंबर चार में धरने पर बैठ गए हैं। स्थानीय निवासी रामभूल, रामचंद्र, नंदकिशोर, सत्ते, अनिल, मदन, सुखवीर, प्रेमपाल, गिरिश, बंटी व राहुल ने बताया कि वर्ष 2017 में पहली बार सड़क बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया था। तभीलगातार शिकायत की जा रही हैं। वर्ष 2019 में भी आवाज उठाई गई थी, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि आश्वासन पहले भी मिले हैं पर काम नहीं हुआ। अबकी बार सड़क व नाली निर्माण शुरू होने के बाद ही धरना खत्म करेंगे।
विज्ञापन

टेंडर के दिए हैं आदेश
आदर्शनगर मोहल्ले के गली नंबर चार, पांच व छह के अंत में सड़क व नाली का निर्माण नहीं है। मोहल्ले में जाकर पेयजल की व्यवस्था का हाल भी देखा। नगर पालिका को प्रस्ताव बनाने और टेंडर निकालकर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सत्यप्रकाश, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें