फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर दरोगा का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क नहीं पहनने पर दरोगा का कटा चालान
विज्ञापन

हापुड़। मास्क नहीं पहनना एक दरोगा को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस में तैनात एक दरोगा की एक युवक ने फोटो खींचकर हापुड़ पुलिस के ट्विटर पर अपलोड कर दी। जिसके बाद एसपी ने खुद मामले का संज्ञान लिया। एसपी ने दरोगा का चालान कराया और जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के मेरठ रोड तिराहे पर दोपहर के समय यातायात पुलिस में तैनात दरोगा शमी अहमद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने दरोगा को बिना मास्क पहने फोटो खींचकर हापुड़ पुलिस के ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। मामले का एसपी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। एसपी ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर यातायात निरीक्षक प्रवीण शर्मा को दरोगा का चालान करने के आदेश दे दिए। यातायात निरीक्षक ने दरोगा का सौ रुपये का चालान कर दिया। इतना ही नहीं दरोगा से नकद जुर्माना वसूला गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लोगों को नियमों का पालन करने से पहले पुलिस को स्वयं पालन करना होगा। विभाग द्वारा इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें