फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी सोनिया (20) पत्नी राहुल की हाल ही में शादी हुई थी। बृहस्पतिवार शाम सोनिया संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। आननफानन में कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे नीचे उतारकर नगर के गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सा ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। इसके अलावा एक अन्य घटना में मोहल्ला सोटा वाली निवासी बालेश्वरी ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें