फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का शावक मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में तेंदुए का शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के जंगल में ग्रामीणों को तेंदुए का शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल में तेंदुए का जोड़ा होने की आशंका के चलते ग्रामीण भयभीत हैं। इधर वन विभाग शावक को फिशिंग कैट बता रहा है।
गढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के जंगल में शनिवार की देर शाम खेतों से वापस लौट रहे ग्रामीणों को तेंदुए का एक शावक दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप गया। उन्होंने गांव में पहुंच कर लोगों को इसके बारे में सूचना दी, जिसके बाद दर्जनों ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर जंगल में पहुंच गए। इस संबंध में सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के कुछ युवकों ने शावक को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कब्जे में ले लिया। तेंदुए का स्वागत मिलने से ग्रामीणों में जंगल के अंदर तेंदुए का जोड़ा होने की आशंका बनी हुई है जिसके चलते ग्रामीण डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि शावक को कब्जे में ले लिया गया है। उक्त शावक तेंदुए का न होकर फिशिंग कैट का है। ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों के डर को दूर करने के लिए जंगल में पिंजरा लगाकर कांबिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें