फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर पर बदमाशों ने बरामद कराई लूट की रकम, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बरामद कराई लूट की रकम, तमंचा बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। 13 जनवरी 2020 को मसूरी फ्लाईओवर पर हापुड़ की फर्म के सुपरवाइजर अमित कुमार से साढ़े 4 लाख रुपये लूटने की घटना में मसूरी पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल से पीसीआर पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर 1.60 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में छह लोग शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के बाद तीन लोग अन्य मामलों में जेल चले गए थे, जिन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया।
गौरतलब है कि थाना खानपुर, बुलंदशहर के गांव लडाना निवासी अमित कुमार पिलखुवा के जिंदलनगर स्थित एनआर व्हीट प्रोडक्ट फर्म में सुपरवाइजर हैं। गत 13 जनवरी को अमित कैश कलेक्शन कर साथी मुनीष शर्मा के साथ स्कूटी से हापुड़ लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे मसूरी फ्लाईओवर पर पीछे से सफेद रंग की अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गन प्वाइंट पर लेकर स्कूटी में रखा थैला लूटकर फरार हो गए। एसएचओ नरेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में 31 जनवरी को इस्माइल नाम केबदमाश को गिरफ्तार किया था। इस्माइल ने पिपलेडा धौलाना निवासी वसीम, साहिल, वकार, सरताज व सलमान के साथ मिलकर वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान व साहिल की गिरफ्तारी को दबिश
पुलिस से बचने के लिए वसीम 22 जनवरी को पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया, जबकि वकार और सरताज को गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 27 जनवरी को कार लूट के मामले में जेल भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि वसीम, वकार व सरताज को शुक्रवार को जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर 1.60 लाख रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सलमान व साहिल की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें