फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार, खातों की जांच जारी
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने पीएफआई के सदस्य को दंगे के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी के बैंक खातों की जांच भी की जा रही है।
नगर पुलिस ने रविवार की देर शाम पीएफआई के सदस्य नदीम को गिरफ्तार कर लिया। सीएए को लेकर बीते दिनों हापुड़ में हुए दंगों में भी नदीम आरोपी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सीएए को लेकर हुए दंगों में सर्किय सदस्य रहा है। अब पुलिस नदीम के बैंक खातों के साथ उसके परिवार के सदस्यों व उससे जुड़े लोगों की कुंडलियां भी खंगाल रही है। सभी के बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हापुड़ में जो सीएए को लेकर दंगे हुए थे उसमें नदीम सक्रिय रूप से शामिल था। इसका उनके पास पुख्ता सबूत भी है। वहीं अन्य जगहों पर हुए दंगों में आरोपी शामिल था या नहीं इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं अब पुलिस आरोपी के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ राजेश कुमार ने बताया कि नदीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीएफआई का सदस्य है। हापुड़ में पिछले दिनों सीएए को लेकर हुए दंगों में नदीम सक्रिय सदस्य रहा है। आरोपी को जेल भेजने के साथ उससे जुड़े सभी लोगों के बैंक खातों आदि की जांच की जा रही है। बताया कि हापुड़ के अंदर हुए दंगों में नदीम सक्रिय था। इसका पुलिस के पास सबूत है। अब आरोपी व उसके सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें