फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या में प्रयुक्त दूसरा तमंचा भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या में इस्तेमाल दूसरा तमंचा भी बरामद
विज्ञापन

मसूरी। डासना में भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलमान को रिमांड पर लेने के बाद मसूरी पुलिस ने शनिवार को अरबाज उर्फ शाहरुख निवासी ग्राम पसौंडा थाना साहिबाबाद को तिहाड़ जेल से पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पास झाड़ियों से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक वारदात में इस तमंचा का इस्तेमाल अरबाज ने किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना पिलखुवा, हापुड़ के गांव सिखेड़ा निवासी बलवीर सिंह तोमर (52) पुत्र रिछपाल सिंह भाजपा की जिला कार्यकारिणी में डासना मंडल अध्यक्ष थे। गत 20 जुलाई की रात करीब सवा नौ बजे वह पान के खोखे पर खड़े थे। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। काजी वाली मस्जिद के पास डासना निवासी सलमान ऊर्फ डग्गा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, जो अरबाज के साथ दिल्ली में तमंचे के साथ गिरफ्तार हो गया था। सलमान को शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया गया था। मसूरी एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अरबाज को तिहाड़ जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसने भाजपा नेता की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए गाजियाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पास झाड़ियों से तमंचा बरामद करा दिया। अरबाज के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें