फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बरात लाया तो बना दूंगा श्मशान: दुल्हन के घर के बाहर चिपकाए पोस्टर, अब पता चला कोई अपना ही है आरोपी

Fri, 10 Feb 2023 03:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गांव सिंभावली के फरीदपुर निवासी युवक का रिश्ता गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। 16 फरवरी को बरात जानी है। कुछ दिन पहले कुछ बाइक सवार गांव फरीदपुर व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में शादी से पहले दूल्हे के घर के बाहर धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में नया खुलासा हुआ है। घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चस्पा कर बरात को श्मशान बनाने की धमकी देने वाला कोई और नहीं दूल्हे का चचेरा भाई ही था।

विज्ञापन


आपसी पारिवारिक रंजिश के चलते उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी सेना में है और फिलहाल जम्मू के ऊधमपुर में तैनात है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गांव सिंभावली के फरीदपुर निवासी युवक का रिश्ता गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। 16 फरवरी को बरात जानी है। कुछ दिन पहले कुछ बाइक सवार गांव फरीदपुर व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने दूल्हे के घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ की बोतल फेंककर फायरिंग कर दी। इसके अलावा घर के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया। जिसमें लिखा गया कि वह दुल्हन का आशिक है और दूल्हा बरात लेकर गांव आया तो बरात को श्मशान बना देगा। घटना के बाद पूरा परिवार सहम गया था और मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की तो घटना की परत खुलनी शुरू हो गई। दूल्हे का चचेरा भाई अंकित जो फिलहाल सेना में है और घटना के दौरान छुट्टी लेकर घर आया था।

वह ताऊ के परिवार से रंजिश रखता था, उन्हें बदनाम और परेशान करने के लिए उसने ही इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। मोबाइल की लोकेशन की जांच करने पर पुलिस को सारा मामला समझ में आ गया।

इस संबंध में आरोपी ने अपने ताऊ के लड़के और उसकी पत्नी को धमकी भी दी थी, इसकी भी पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भी आरोपी ने खुद ही जिला न्यायालय में अपनी अंतरिम जमानत पर अर्जी दाखिल की है। कोर्ट के माध्यम से ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें