हापुड़ के सिंभावली पुलिस ने नकली नोटों के साथ मुजफ्फरनगर जिले के गांव कूकड़ा थाना नई मंडी निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया। आरोपी 3.64 लाख रुपयों के नकली नोटों को बृजघाट निवासी एक युवक को बाइक द्वारा देने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
पूछताछ में शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह सरवट रोड मुजफ्फरनगर निवासी अपने साथी सारिक व अन्य के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई करता है। इसके बाद इन नोटों को मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ व आसपास के जिलों में खपा दिया करता था। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।