हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम अट्टा के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने पेड़ से एक शव को लटकते हुए देखा। शव लटके होने की सूचना मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नाम राहुल लिखा है, लेकिन युवक का पता नहीं लिखा है। सुसाइड नोट के अनुसार बताया गया कि वह डिप्रेशन में था। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।