फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब से निकले सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Fri, 27 Jan 2023 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नाम राहुल लिखा है, लेकिन युवक का पता नहीं लिखा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम अट्टा के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने पेड़ से एक शव को लटकते हुए देखा। शव लटके होने की सूचना मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नाम राहुल लिखा है, लेकिन युवक का पता नहीं लिखा है। सुसाइड नोट के अनुसार बताया गया कि वह डिप्रेशन में था। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें