फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 17 नवंबर से शुरू होंगी बेसिक विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 17 नवंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी। परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षा कार्यक्रम और मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा के अंक बराबर होंगे।
दोनों परीक्षाओं के अंक कुल मूल्यांकन में 50-50 प्रतिशत जुड़ेंगे। वहीं, कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा के 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा के 30 प्रतिशत अंक जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के 10, अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के 10, लघु उत्तरीय प्रश्नों के 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि जिला स्तर पर डायट मॉडल प्रश्नपत्र तैयार करेगा, जबकि उनके द्वारा प्रश्नपत्रों की छपाई और विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। परीक्षा और मूल्यांकन की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर पर बीएसए की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें