फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठवीं मंजिल से गिरकर जिम ट्रेनर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की सेवियर ग्रीनाइल सोसायटी में रहने वाले विकास (30) पुत्र मांगेराम की संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे इमारत के आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि विकास मूलरूप से मोदीनगर के बेगमाबाद के रहने वाले थे। वह क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक जिम में ट्रेनर थे। क्रॉसिंग रिपब्लिक की सेवियर ग्रीनाइल सोसायटी में आठवीं मंजिल पर एक फ्लैट में रह रहे थे। इसी फ्लैट में तीन और युवक भी रहते हैं। एसीपी ने बताया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फ्लैट में साथ में रहने वाले तीनों युवकों ने बताया कि साढ़े 12 बजे गार्ड ने आकर घंटी बजाई तो उन्हें घटना का पता चला। उस दौरान सभी सोए हुए थे। वहीं, परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। एसीपी का कहना है कि कॉल डिटेल व अन्य जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें