फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिम संचालक की पत्नी ने दो महिला कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पति के साथ संबंध होने के शक में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जिम में घुसकर संचालक की पत्नी ने दो महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिम में तोड़फोड़ कर जमकर तांडव मचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संचालक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक जिम में प्रबंधक का काम करती हैं। उनके साथ एक और महिला जिम के रिसेप्शन पर बैठती है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे संचालक की पत्नी गुस्से में जिम में दाखिल हुई। उसने घुसते ही पानी की बोतल व पेटीएम मशीन को उठाकर जिम के शीशों पर मारा। पूरे जिम में तोड़फोड़ मचाने लगी। वह अपने पति को गाली देते हुए कहने लगी कि उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया। वह इस जिम को तोड़ देगी। आरोप है कि दोनों पीड़िताओं ने इसका विरोध किया तो संचालक की पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें