गाजियाबाद के राजनगर की स्टार रामेश्वरम सोसाइटी की सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक युवक गुरुग्राम का रहने वाला था और सोसायटी में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आया था। महिला मित्र ने उससे मिलने से इनकार कर दिया जिससे बाद युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।