फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर की गार्ड की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास 2008 से बंद पड़ी निर्माणाधीन पार्श्वनाथ एग्जॉटिका सोसायटी में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर साथी ने गार्ड छट्टू लाल उर्फ छोटे लाल (65) की हत्या कर दी। गार्ड के शरीर पर डंडे से पीटने और चेहरे पर पत्थर से हमला करने के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी गार्ड अमित राय उर्फ अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के आरा जिला निवासी छट्टू लाल मोहन नगर की राजीव कालोनी में किराये पर रहते थे। वह पार्श्वनाथ एग्जॉटिका सोसायटी में दिन में गार्ड की नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एक चौकीदार ड्यूटी पर पहुंचा तो गार्डरूम में उनका शव खून से लथपथ मिला। तकिया भी खून से सना था। गार्ड ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। वहां शराब की बोतल और गिलास मिले। पुलिस ने शक के आधार पर तीन चौकीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें चौकीदार अमित राय उर्फ अजीत निवासी सासाराम बिहार ने हत्या की बात कबूल की। मामले में गार्ड के बेटे हितेश ने हत्या का मुकदमा कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
रात में दोनों गार्ड का हुआ था झगड़ा
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि छट्टू लाल और उसमें शराब पीने के लिए झगड़ा हो गया था। अजीत ने छट्टू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे लेकिन छट्टू ने पैसे देने से मना कर दिया था। इस बात पर उसने झगड़ा शुरू कर दिया था। इस दौरान उसने पास में रखे डंडे से छट्टू पर हमला कर मार डाला। साथ ही पहचान छुपाने के लिए उसने पत्थर से चेहरा भी कुचल दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में टूटा आरोपी
घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी निर्माणाधीन सोसायटी में कार्यरत तीन गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती बरतने पर आरोपी चौकीदार अमित राय उर्फ अजीत कुमार ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें