फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना लाइसेंस चलते मिले दो नशा मुक्ति केंद्र कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गुलाब वाटिका कॉलोनी स्थित बिना लाइसेंस चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर कार्रवाई के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रॉनिका सिटी में दो नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई की है। दोनों नशा मुक्ति केंद्र संचालकों के पास कोई कागजात नहीं थे। टीम ने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों को बंद करा दिया है। केंद्र में मौजूद मरीजों के परिजनों को बुलाया गया। मरीजों को परिजनों को सौंपने के बाद नशा मुक्ति केंद्रों को सील किया जाएगा। उधर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लोनी में करीब 40 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं। गुलाब वाटिका कॉलोनी में नशा मुक्ति केंद्र पर हुई कार्रवाई के बाद टीम गठित की गई है। टीम ने ईस्ट एंड अंसल कॉलोनी स्थित सुखसागर नशा मुक्ति केंद्र और सुखसागर फाउंडेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं था और मानक के अनुसार स्टाफ भी नहीं था। टीम ने केंद्र के मरीजों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए दो से तीन दिनों का समय दिया है। इसके बाद केंद्र को सील किया जाएगा। राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों नशा मुक्ति केंद्र संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जानकारी मिली है कि लोनी 80 फीसदी नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों केंद्रों पर मरीजों को परिजनों को सौंपने तक पुलिस की तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें