फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर कल से रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 03 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाटिया मोड़ के पास डालडा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज की लेफ्ट ज्वाइंट (चौधरी मोड़ से लालकुआं की ओर का मार्ग) की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग पांच जनवरी से शुरू करेगा। इस दौरान जीटी रोड (एनएच-91) पर करीब दो माह तक रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


आरओबी से होकर शहर में आने वाले और इस रूट से नोएडा, दिल्ली और बुलंदशहर आदि जगहों पर जाने वाले लोग प्रभावित होंगे। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से रूट डायवर्जन रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत तक यथावत जारी रहेगा। जन सामान्य से अपेक्षा की जाती है कि रूट डायवर्जन का अनुपालन करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
  
यह रहेगा डायवर्जन
- आरओबी पर एक ओर का मार्ग जिस पर मरम्मत की जाएगी, वह सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। - आरओबी के दूसरी ओर के मार्ग (लालकुआं से चौधरी मोड़ की ओर वाला) पर ही दोनों ओर के हल्के वाहनों का आवागमन होगा। चौधरी मोड़ से लालकुआं की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए रेलवे ओवर ब्रिज के पास डिवाइडर तोड़कर उन्हें ओवरब्रिज से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लालकुआं से शहरी क्षेत्र की ओर जाने वाले भारी वाहन लालकुआं से आत्मा स्टील चौराहे से हापुड़ चुंगी होते हुए गंतव्य को जाएंगे।- लालकुआं से शहरी क्षेत्र की ओर जाने वाले भारी वाहन साजन मोड़ से लोहा मंडी होते हुए मुखर्जी पार्क से विवेकानंद फ्लाईओवर, डायमंड फ्लाईओवर होते हुए हापुड़ चुंगी से गंतव्य को जाएंगे।

- मोहन नगर की ओर से लालकुआंकी ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मेरठ तिराहे (पार्क), एएलटी चौराहे, हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील से लालकुआं की ओर जाएंगे।
- नया बस अड्डा पटेल नगर फ्लाईओवर से कोई भी भारी वाहन घंटाघर व लालकुआं की ओर नहीं जाएगा।

ये सभी वाहन नया बस अड्डा- संजय गीता चौक- सिहानी चुंगी-एएलटी चौराहा-हापुड़ चुंगी से आत्मा स्टील तिराहा होते हुए लालकुआं की ओर जाएंगे। - पुराना बस अड्डा की बसें कालका गढ़ी चौक से होली चाइल्ड चौराहा नेहरू नगर पुल से होते हुए विवेकानंद पुल से होकर लालकुआं की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें