फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चंद घंटे पहले दूल्हा गायब: मेकअप के लिए गया तो नहीं लौटा, हाथों में सजी मेंहदी, इंतजार करती रही दुल्हन

Sat, 18 Feb 2023 11:09 AM IST
शाहरुख खान विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूल्हा शादी से कुछ समय पहले गायब हो गया। दूसरी तरफ दुल्हन और उसके परिवार के लोग बरात का इंतजार करते रहे। चर्चा है कि देर शाम दुल्हन व दूल्हे पक्ष के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
शादी से कुछ घंटे पहले ही दूल्हा गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर नगर कोतवाली इलाके में निवासी एक दूल्हा शादी से चंद घंटों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जबकि, अलीगढ़ निवासी दुल्हन पक्ष अपने रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के साथ बुलंदशहर आ पहुंचा। दूल्हे के लापता होने की खबर के बाद से दुल्हन पक्ष में खलबली मची हुई है। हालांकि, प्रकरण में दुल्हन पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी एक युवती का विवाह बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को नगर के एक मैरिज होम में शादी होना तय था। वधू पक्ष की ओर से वर पक्ष को शादी के लिए सभी इंतजाम  का खर्चा दे दिया गया। 

इसी के चलते वर पक्ष की ओर से नगर के एक मैरिज होम में शादी होना तय हुआ और शुक्रवार को शादी के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दूल्हा घर से शादी के मेकअप के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब एक बजे तक दुल्हन पक्ष भी बुलंदशहर आ पहुंचा। 
विज्ञापन


उनके साथ उनके रिश्तेदार व परिचित भी शामिल थे। लेकिन, शाम तक दूल्हे का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि, परिजनों को उम्मीद थी कि दूल्हा जल्द ही वापस आ जाएगा। देर शाम 6 बजे तक भी दूल्हे का कोई सुराग न लगने पर शादी समारोह को कैंसिल कर दिया गया है। 

हालांकि, इस प्रकरण में अभी तक दुल्हन पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई और देर रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। हालांकि, इस बाबत अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

 

लौटते रहे दोनों पक्ष के लोग
शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष के लोग शाम 6 बजे से ही होटल पहुंचने लगे थे। लेकिन, होटल पहुंचने पर होटल कर्मियों द्वारा शादी कैंसिल होने की जानकारी मिलने पर वह हताश होकर वापस लौटते नजर आए।
 
विज्ञापन

दूल्हे के लापता होने वाले प्रकरण की जानकारी मिली है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- श्लोक कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें