फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे बढ़ेगी हरियाली, 56 लाख पौधे लगाएगा एनएचएआई : वीके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरित राजमार्ग नीति-2015 के बाद से एनएचएआई विभिन ने हाईवे के किनारे पौधरोपण का अभियान शुरू किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने डासना स्थित एनएचएआई के कंट्रोल परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि इस साल एनएचएआई की ओर से 56 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव में देश भर में हरियाली बढ़ाने के लिए इस मानसून के सीजन में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर पौधे लगाए जा रहे हैं। विकास के दौर में वृक्षों की कटाई करने की जरूरत पड़ती है, इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसकी भरपाई के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरित राजमार्ग नीति 2015 के तहत 2016-17 से 2022-23 तक 3.46 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 56 लाख पौधे लगाने की योजना बनायी गयी है। एनएचएआई 64 हजार वृक्षों को काटने की बजाय उनका ट्रांसप्लांटेशन करा चुका है। पांच साल पहले लगाए गए पौधों ने वृक्षों का रूप ले लिया है। इस दौरान एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव, परियोजना निदेशक अरविंद कुमार, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें