फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चना बीज सब्सिडी घोटाले में पूर्व अधिकारी ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
3983 क्विंटल बीज निजी फर्म को बेचने का आरोप, सरकारी कंपनी को 87.63 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बुलंदशहर के बहुचर्चित चना बीज सब्सिडी घोटाले में बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान हिंदुस्तान इंसेक्टिसाइड्स लिमिटेड के पूर्व अधिकारी घनश्याम चटवानी ने अदालत में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराए। सुनवाई के बाद पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने अगली तारीख तय कर दी।

सीबीआई के अनुसार, वर्ष 2013-14 में चना बीज वितरण में कथित अनियमितता की गई थी। आरोप है कि हिंदुस्तान इंसेक्टिसाइड्स लिमिटेड के अधिकारियों और निजी कंपनियों के बीच मिलीभगत कर बिना अधिकृत आवंटन के 3983.50 क्विंटल प्रमाणित चना बीज सब्सिडी वाली दर पर निजी फर्म को बेच दिया गया। इससे सरकारी अनुदान का अनुचित लाभ निजी पक्ष को मिला और कंपनी को करीब 87.63 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई।
विज्ञापन


जांच एजेंसी का आरोप है कि एके नारंग, उनकी कंपनी और अन्य आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत निर्धारित नियमों को दरकिनार कर बीज का वितरण कराया। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। जांच में कंपनी के लेटरहेड, समझौते और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अभिलेख भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र की एक संस्था ने बुलंदशहर और अनूपशहर की निजी फर्मों को चना बीज बेचा था। इसमें निर्धारित आवंटन और सब्सिडी वितरण के नियमों का पालन नहीं किया गया। मामले में जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर अदालत में सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें