फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरकारी जमीन बेचने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी निवासी गुलाजार से उनके दो सालों ने धोखाधड़ी कर सरकारी प्लॉट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये और लेकर उन्हें कार दे दी। जिस पर लोन था और उसकी किस्त खुद जमा करने का वादा किया। बाद में उन्होंने किस्त जमा नहीं की तो कार बैंक ने उठा ली। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुरसलीन, महताब, फरजाना, शिफा, बैंक प्रबंधक, कलेक्शन एजेंट सुमित और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुलजार का कहना है कि उनके दो साले मुरसलीन व महताब ने उन्हें प्लॉट दिखाया। जिसके लिए उन्होंने उन्हें पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि वह सरकारी जमीन है और नगर निगम ने प्लॉट पर कब्जा ले लिया। इसके बाद उन्होंने उनसे रुपये वापस मांगे। बाद में उन्होंने रुपये न होने का हवाला देकर उनसे दो लाख लेकर कार खरीदकर उन्हें दे दी और खुद किस्त जमा करने की बात कही। आरोप है कि कुछ किस्त जमा करने के बाद किस्त देनी बंद कर दी। उन्होंने किस्त जमा करने को कहा तो आरोपियों ने उनकी पत्नी व बेटे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जो जांच के बाद फर्जी पाया गया। बाद उन्होंने बैंककर्मियोंंकी मदद से कार को कब्जे में ले लिया। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें