फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेनरेटर बेचने के नाम पर 7.90 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ मोड़ स्थित एक कंपनी को जेनरेटर बेचने के नाम पर दूसरी कंपनी ने 7.90 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो जेनरेटर दिए और न ही रुपये लौटाए। हापुड़ मोड़ स्थित धनश्री फूड्स एवं बेवरेजेस लिमिटेड के महाप्रबंधक हेमेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें एक जेनरेटर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने एमएमटी इंटरप्राइजेज के मालिक से संपर्क कर 125 केवीए के जेनरेटर का सौदा 7.90 लाख रुपये में हो गया। जिसका उन्होंने भुगतान भी कर दिया। कंपनी ने 15 दिन में जेनरेटर देने की बात कही लेकिन नहीं दिया। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें