फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान बेचने के बहाने 10 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नेहरूनगर, राकेश मार्ग निवासी सीमा मिश्र को दुकान बेचने का झांसा देकर तीन लोगों 10 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने दुकान की रजिस्ट्री नहीं की। अब रुपये देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

सीमा मिश्र ने पुलिस को बताया कि कृष्णा अपरा सोसायटी के भूतल पर दुकान खरीदने के लिए प्रीत विहार, दिल्ली निवासी कपिल सचदेवा और मुकेश से बातचीत हुई थी। सौदा तय होने पर कपिल ने अपने पिता और मुकेश ने पत्नी के खाते में 10 लाख रुपये जमा करा लिए। समय बीतने के बावजूद आरोपियों ने दुकान की रजिस्ट्री नहीं की और अब रुपये देने से मना कर दिया। वह कई बार रुपये मांग चुकी हैं लेकिन अब आरेापियों ने कॉल उठानी भी बंद कर दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कपिल सचदेवा, मुकेश और मेघा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें